फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बढ़ने लगा दिन-रात का तापमान, अब 12 की रात से बदलाव संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश के बाद अब तापमान रफ्तार पकड़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दिन के समय तेज धूप ने किसानों को राहत दी तो लोगों को झुलसाने का काम किया। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 30.4 तो रात्रि तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल रात्रि को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 13 अप्रैल व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें