फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लटकते बिजली के तार और जर्जर खंभों से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विजय कुमार - फोटो : samvad
विज्ञापन
लोग बोले- विभाग को बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। शहर के वार्ड नंबर-7 में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। नाहन हाउस, श्री वाल्मीकि चौक, गुरुद्वारा मंजी साहिब और नेशनल हाईवे से सटे इस वार्ड में समस्याएं इस कदर बढ़ चुकी हैं कि स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या लटकते बिजली के तार और जर्जर पुराने खंभे हैं।
वार्डवासियों ने बताया कि पूरे इलाके में बिजली के तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि कई बार बाइक सवार इनमें फंसकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोहे के खंभे वर्षों पुराने और गल चुके हैं जिनमें अक्सर करंट उतर आता है। बारिश के मौसम में इन खंभों के पास से गुजरना जान जोखिम में डालने के बराबर है। बिजली विभाग को बार-बार शिकायत के बावजूद इन तारों को ऊंचा करने या खंभों को बदलने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


बारिश में पानी की निकासी नहीं

वार्ड में सड़कों की हालत कागजों पर ही ठीक है लेकिन जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही गलियों में ढाई-ढाई फीट तक पानी भर जाता है। जलभराव की इस गंभीर समस्या से बचने के लिए मजबूरन लोगों ने अपने नए मकानों के फर्श सड़क से दो-दो फीट ऊंचे बनाए हैं। निकासी न होने के कारण यह पानी हफ्तों तक जमा रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।



सफाई में बाधक बने चबूतरे

वार्ड की सफाई व्यवस्था लचर होने का एक मुख्य कारण घरों के बाहर निकले चार-चार फीट के थड़े (चबूतरे) हैं। लोगों ने नालियों के ऊपर पक्के निर्माण कर लिए हैं जिससे सफाई कर्मचारी नालों के अंदर जमी गंदगी को बाहर नहीं निकाल पाते। गंदगी और जलभराव से मच्छर भी पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली के तारों को दुरुस्त किया जाए और जल निकासी के लिए नालों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं ताकि वार्डवासियों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन




लोग बोले-
इस वार्ड में जलभराव की दिक्कत बहुत है। जलभराव के कारण हर साल नुकसान होता है। इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिए।
-सुरेंद्र कुमार



वार्ड में सड़कें तो ठीक हैं। मगर यहां सबसे अधिक परेशानी बिजली के तारों से है। तारें काफी नीचे हैं और लोगों को चोटिल तक कर देती हैं। कई बार बिजली निगम को लिख दिया मगर कार्रवाई नहीं हुई। - विजय कुमार

विजय कुमार- फोटो : samvad

विजय कुमार- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें