एडीसी कार्यालय में नामांकन पत्रों की छटनी के दौरान नामांकन काटने पर फूट-फूट कर रोते वार्ड 16 से
- फोटो : samvad
अंबाला। भाजपा से बगावत कर वार्ड-16 से आजाद सदस्य पद पर उतरे भाजपा के जिला प्रवक्ता हरीश शर्मा का नामांकन भी रद्द कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह 11 बजे उनके घर पर बिजली निगम से लोग आए थे। उन्होंने बिजली का मीटर और उसकी सील जांची। उनसे जब पूछा तो कहा कि बिजली चोरी की शिकायत है, जांच कर रहे हैं।
ऐसे में उन्होंने कहा कि वह पहले भी वार्ड सदस्य रहे हैं तब तो कभी जांच नहीं हुई। वहीं एडीसी कार्यालय में पहुंचे तो उन्होंने नामांकन रद्द करने का तर्क दिया कि आपने बिजली की एनओसी किसी और की लगाई है। इस पर उन्होंने कहा कि मेरे नाम से कोई मीटर व मकान नहीं है। वहीं मैं बिजली निगम का डिफाल्टर भी नहीं हूं। जहां से बिजली उपयोग कर रहा हूं उसकी जानकारी देने को कहा गया, उन्होंने वह जानकारी दे दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में मेरा नामांकन रद्द किया गया है। मुझे बैठाने के ऑफर आ रहे हैं। मेरे घर के आसपास गाड़ियां घूम रही हैं। मेरे साथियों को धमकियां दी जा रही हैं। यह बताते हुए वह भावुक हो गए। ब्यूरो