फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चूड़ी नहीं मेरा दिल हैं...देखो...देखो...

Wed, 19 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
महंदी
विज्ञापन
अंबाला। करवाचौथ पर्व को लेकर को मंगलवार को कैंट व सिटी के बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। ऐसे में जहां दिनभर महिलाएं बाजारों में करवाचौथ से सबंधित सामान की खरीददारी कर रही थी, वहीं विवाहिताएं ने अपने हाथों में सजना के नाम की मेहंदी लगवाई। जबकि दिनभर ब्यूटी पार्लर व सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाएं की अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन



सरप्राइज गिफ्ट की रही भारी डिमांड
गिफ्ट गैलरियों पर नवविवाहिताओं जोड़ो की खासी भीड़ दिखाई दी। ये जोड़ेे करवाचौथ पर एक दूसरे को सरप्राइज देने के लिए गिफ्ट की खरीददारी कर रहे थे। ताकि इस खास मौके पर अपने चाहने वाले को आकर्षक उपहार देकर खुश कर सके। गिफ्ट गैलरी संचालक अनुज का कहना है कि करवाचौथ को लेकर कई आकर्षक वैरायटियां उपलब्ध है। जिसमें स्टाइलिश कपल फ्रेम, कपल कीरिंग, लव बर्ड, टैडी बियर को खासा पसंद किया जा रहा है। इस आइटम की कीमत भी 200 से शुरू होकर 1000 रुपये तक रखी गई है। दूसरी ओर, मोबाइल शॉप भी ये जोड़े एक दूसरे को उपहार देने के लिए आर्कषक मोबाइल खरीद रहे थे।
सजना की मेहंदी हाथों पर सजाई
करवाचौथ पर ट्विनसिटी में जगह-जगह मेहंदी के स्टाल लगाएं गए थे, जिन पर विवाहिताओं ने अपने सजना के नाम की मेहंदी लगवाई। ऐसे में दुकानदार श्वेता व नेहा का कहना है कि विवाहिताओं में खासतौर पर अरेबियन, राजस्थानी व जयपुरी मेहंदी का क्रेज ज्यादा है और उनकी पसंद के लिए कई आकर्षक डिजाइन भी तैयार किए गए है। जिन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है। इसके इलावा ब्यूटी पार्लरों में महिलाएं दिनभर फेशियल, कटिंग व अन्य काम करवाने के लिए कतारों में लगी रही। इसके इलावा युवतियां व नवविवाहिताओं में नेल आर्ट मुख्य आकर्षक का केंद्र रहा। जिन्होंने कई आकर्षक डिजाइन तैयार करवाएं।
विज्ञापन

मंगेतर के लिए युवतियां भी रखेगी व्रत
करवाचौथ पर्व पर विवाहिताओं के साथ-साथ अविवाहित युवतियों में खासा क्रेज दिखाई दे रहा है। ये युवतियां अपने मंगेतर की लंबी आयु के लिए भी व्रत रखेगी और अपनी विवाहित जीवन को खुशनुमा मनाने हेतु प्रार्थना करेंगी। वहीं कुंवारी युवती आशा, सोनिया, साइबा का कहना है कि उनकी सजाई हो चुकी है और अगले साल उनकी शादी है। लेकिन वह करवाचौथ पर्व पर व्रत रखकर अपने मंगेतर को सरप्राइज देना चाहती है और उनकी लंबी आयु के लिए भी कामना करनी है।
मिठाईयों की दुकान पर रही दिनभर भीड़
विवाहिताएं करवाचौथ पर इस्तेमाल होने के लिए मिठाईयों की दुकानों पर व अन्य मिठाईयों की खरीददारी करती हुई दिखाई दे रही थी। जबकि हलवाई की दुकानों पर मिठाईयों व ड्राई फ्रूटस के कई आर्कषक पैक भी तैयार किए गए थे। दुकानदार सतविंद्र सिंह टोनी व बलविंद्र सिंह साहनी का कहना है कि करवाचौथ को लेकर मिठाईयों की कई वैरायिटियां तैयार की जाती है और इनकी डिमांड भी काफी रहती है।
कपड़ा व सर्राफा बाजार में दिखी रौनक
करवाचौथ को लेकर कपड़ा व सर्राफा बाजार में भी विवाहिताएं की चहल पहल दिखाई दी। इन महिलाओं ने खास मौके पर तैयार होने के लिए दुकानों पर मौजूदा आकर्षक सूटों की भी खरीददारी की। कपड़ा विक्रेता महेश, सनम शर्मा, कुलविंद्र का कहना है कि  खासतौर पर महिलाओं के लिए सूटों पर राजस्थानी व जयपुरी वर्क की कलाकारी की गई है और साथ ही साडिय़ों की भी पूरी डिमांड है। दूसरी ओर, सर्राफा कारोबारी सुधीर विंदलस का कहना है कि करवाचौथ पर पूजन की इस्तेमाल होने वाली आइटम तैयार की गई थी और उनकी खासी डिमांड रही। इसके साथ ही विवाहिताओं के लिए कई डाइमंड व सोने की अंगुठियां व नैटलेस भी पसंद किए गए।
8 बजकर 45 मिनट पर होगा चंद्रोदय  
पंडित देव मित्र पाण्डेय का कहना है कि करवाचौथ पर रात्रि 8 बजकर 45 मिनट पर चंद्रोदय होगा और विवाहिताएं अपने व्रत खोलेंगी। दूसरी ओर, पंडित वसु शास्त्री ने करवाचौथ पर व्रत व पूजन बारे बताया कि अपने घर में एक चौकी पर गणेश और गौरी का रूप गाय के गोबर या पीली मिट्टी से बनाकर उसके सम्मुख जल, दूध से स्नान करवाएं। उसके उपरांत विधि विधान से पूजा अर्चना करें। वहीं संध्याकाल में पति की दीर्घायु हेतू व परिवार की सुख शांति के लिए करवा में मिठाईयां परिवार के अनुसार भर लें और गौरी गणेश की पूजा करने के बाद छालनी से चंद्रमा को देखकर अधर्य दे। अंत में अपने बड़े बुजुर्गों व पति के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें