फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी भंग होने पर डी ग्रेड में होगा अंबाला

Mon, 17 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
कमिश्नरी भंग होने पर डी ग्रेड में होगा अंबाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 कमिश्नरी भंग करने का फैसला पूरी तरह से गलत है और ऐसा होता है तो अंबाला डी ग्रेड में शामिल होगा। ये शब्द नागरिक मंच के चेयरमैन ओंकार सिंह ने रविवार को रेस्ट हाउस में हुई प्रेसवार्ता के दौरान कहे। उनका कहना था कि कमिश्नरी भंग करने से आम जनता को नुकसान है।
विज्ञापन


इस अवसर पर नागरिक मंच अंबाला के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। जिन्होंने कमिश्नरी भंग के फैसले का पूरी तरह से विरोध जताया। उनका कहना था कि कमिश्नरी भंग करने से नारायणगढ़ की जनता को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है और पुलिस की संख्या भी कम हो जाएगी।

दूसरी ओर, ओंकार सिंह ने कहा कि अंबाला कमिश्नरी में चार एसपी रैंक के अधिकारी हैं और करीब 16 एसीपी हैं। अगर कोई कदम उठाया जाता है तो अंबाला में महज एक एसपी और चार डीएसपी रह जाएंगे। उधर, मंच प्रधान ओंकार नाथी ने कहा कि कमिश्नरी भंग के फैसले से नारायणगढ़ में डीसीपी स्तर का अधिकारी की जगह केवल डीएसपी रह जाएगा। जबकि पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट रिटायर्ड डीएसपी रघुबीर यादव ने कहा कि कमिश्नरी से अंबाला बाहर हो जाने से सीआरपीसी की धाराएं अंबाला से खत्म हो जाएंगी। इसलिए कमिश्नरी को भंग करने के फैसले का सरकार को विरोध करना चाहिए। इस मौके पर तुषार कौशिक, तलविंद्र सिंह, धीरज गुप्ता, उमेश बिट्टू साहनी, ओंकार नाथी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें