संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिवाली को लेकर छावनी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ती दिखाई। सबसे अधिक बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। खासकर लखनऊ और गोरखपुर की तरफ जाने वाली बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोउवेज ने दो बसें नारनौल और दो बसें लखनऊ मार्ग पर चलाई।, मगर फिर भी यात्रियों की संख्या कम नहीं हुई। ट्रेन में टिकट न मिलने और अत्यधिक भीड़ होने के चलते यात्री बस स्टैंड की तरफ दौड़ लगा रहे हैं मगर यहां भी उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ मार्ग पर लगाई गई बस में यात्रियाें को सीतापुर और शाहजहांपुर की टिकट नहीं मिली। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नहीं मिल रही सीतापुर की टिकट
सीतापुर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह बद्दी से आए हैं और उन्हें अपने घर जाना है। यहां पर परिचालक सीतापुर की टिकट नहीं दे रहे हैं। जबकि अन्य लोगों को लखनऊ की टिकट दे रहे हैं। एक घंटा हो गया बस का इंतजार करते हुए।
नहीं दे रहे जलालाबाद की टिकट
जलालाबाद निवासी गुड्डू ने बताया कि वह छह लोग हैं और हिमाचल के कांगड़ा से कैंट बस अड्डा आए हैं। वह सभी दिवाली पर अपने घर जा रहे हैं। लेकिन परिचालक ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बल्कि उन्हें कहा है कि पांच नंबर काउंटर पर यूपी की बस आएगी उसमें चले जाना।
टिकट नहीं मिलने पर बस से उतरे
शाहजहांपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह पंजाब के राजपुरा में काम करते हैं। दिवाली पर परिवार के आठ सदस्यों के साथ घर जा रहे हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बस में बैठा दिया था। लेकिन परिचालक द्वारा शाहजहांपुर की टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह सभी सदस्य बस से नीचे उतर गए।
बेटी की मृत्यु हो गई घर जाना था, नहीं मिल रही बस
सीतापुर निवासी स्वर्णलाल ने बताया कि वह जीरकपुर से कैंट बस अड्डे आया है। उसके भाई की बेटी की मृत्यु हो गई है। इसलिए वह अपने घर जा रहा है। लेकिन सीतापुर की टिकट नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ मार्ग पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए दो बसों को लगाया गया था। जो यात्री रहे गए थे उन्हे यूपी की बसों के माध्यम से उनके गंतव्य क और भिजवा दिया गया। -बिजेंद्र सिंह, संस्थान प्रबंधक, अंबाला छावनी।
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लखनऊ के यात्रियों की टिकट काटते परिचालक। संवाद
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लखनऊ के यात्रियों की टिकट काटते परिचालक। संवाद
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लखनऊ के यात्रियों की टिकट काटते परिचालक। संवाद
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर लखनऊ के यात्रियों की टिकट काटते परिचालक। संवाद