अंबाला। सिटी व बराड़ा में विभिन्न रेल हादसों के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक छात्रा, एक महिला व एक युवक शामिल है। इस दौरान युवक ने खुद ही रेल के आगे कूदकर जान दे दी। जबकि महिला व छात्रा ने संदिग्ध हालत में रेल से कटकर दम तोड़ दिया।
जीआरपी सिटी चौकी प्रभारी सतबीर ने बताया कि अनाजमंडी रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त मूलरूप यूपी के रामपुर निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो फिलहाल मोहाली के पास रहता था और अपने रिश्तेदारों से मिलने अंबाला सिटी आया था। लेकिन किसी अज्ञात कारणों ने उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
उधर, एएसआई यशपाल ने बताया कि बलदेव नगर इलाके में सुबह रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सैर करती हुई छात्रा संदिग्ध हालत में ट्रेन की चपेट में आ गई। यह छात्रा बारहवीं कक्षा में थे और बलदेव नगर की रहने वाली है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया, लेकिन बाद में छात्रा की तलाश में आए लोगों ने शव को पहचान कर शिनाख्त कर ली।
तीसरी घटना में सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह ने बताया कि बराड़ा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ये महिला बराड़ा स्टेशन के पास ट्रैक क्रास कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन आ गई और ट्रैक के पास खड़ी महिला की ट्रेन की रफ्तार में उलझकर वहीं कटकर मर गई।