फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में दर्दनाक हादसा: साहा गोल चक्कर पर अनियंत्रित कार पलटी, पति की मौत व पत्नी गंभीर

Sun, 18 Jan 2026 09:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, साहा (अंबाला)

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंबाला कैंट के शिव प्रताप नगर निवासी सिमरन सिंह और उनकी  पत्नी आकांक्षा कक्कड़ अपनी महिंद्रा एक्सयूवी-500 में अंबाला कैंट से जगाधरी की तरफ जा रहे थे। उनकी गाड़ी साहा चौक पर टकरा गई और वहीं पलट गई ।
विज्ञापन
अंबाला में अनियंत्रित कार पलटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहा गोल चक्कर पर सड़क पर पेंट न होने के कारण रविवार अल सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गोल चक्कर स्पष्ट दिखाई न देने से एक कार अनियंत्रित होकर सीधे साहा गोल चक्कर से टकरा गई, जिससे कार पलट गई। हादसे के समय कार में पति-पत्नी सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंबाला कैंट के शिव प्रताप नगर निवासी सिमरन सिंह और उनकी  पत्नी आकांक्षा कक्कड़ अपनी महिंद्रा एक्सयूवी-500 में अंबाला कैंट से जगाधरी की तरफ जा रहे थे। उनकी गाड़ी साहा चौक पर टकरा गई और वहीं पलट गई । इस हादसे में सिमरन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि पत्नी आकांक्षा को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया है। साहा पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है। बताया जाता है दम्पति की हाल ही में शादी हुई थी। 

वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में गोल चक्कर पर पेंट और संकेतक न होने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि साहा गोल चक्कर पर जल्द से जल्द पेंट और उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें