फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़: खरखोदा के सोहटी गांव के पास बदमाश अंकित रिढ़ाऊ घायल, पैर में लगी गोली

Sun, 18 Jan 2026 08:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना गांव सोहटी के पास हुई, जिसमें सीआईए-1 की टीम ने बदमाश अंकित रिढ़ाऊ को घेर लिया। मुठभेड़ में अंकित के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
आरोपी के साथ पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा क्षेत्र के गांव सोहटी के पास सीआईए-1 की टीम और बदमाश अंकित रिढाऊ के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव रिढाऊ निवासी अंकित लूट और हत्या की कोशिश के करीब 16 मामलों में नामजद है। इसके अलावा दो सप्ताह पहले मुरथल टोल प्लाजा के पूर्व मैनेजर पर कोर्ट में गवाही देने जाते समय किए गए जानलेवा हमले में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और लंबे समय से सीआईए-1 की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


सीआईए-1 प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि आरोपी के गांव सोहटी के पास होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। आरोपी को घेरकर पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने पुलिस पर दो गोलियां चलाई, जिसमें खुद को बचाते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है। आरोपी को खरखौदा के समान्य अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें