फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंट के लिए जगह नहीं छोड़ी तो ताऊ को मारी गोली

Sat, 22 Oct 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री के गांव शेरगढ़ टापू में फरवरी माह में होने वाली शादी के लिए जमीन खाली नहीं छोड़ने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि भतीजे ने अपने ताऊ पर ही गोली दाग दी। पुलिस ने आरोपी पिता, पुत्र व मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि गांव शेरगढ़ में हरपाल के बेटे विकास की 26 फरवरी को शादी होनी है। टैंट लगाने को लेकर हरपाल ने अपने भाई सुभाष से बात की और कहा कि वह अपनी जमीन में गेहूं की बिजाई न करे, इस पर सुभाष ने मना कर दिया। शुक्रवार सुबह सुभाष ने अपनी धान कटी जमीन में गेहूं की बिजाई करने के लिए पानी लगा दिया। इस पर हरपाल व उसका परिवार नाराज हो गया और दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि सुबह करीब आठ बजे विकास ने सुभाष पर गोली दाग दी। गोली सुभाष के पेट में लगी। परिजनों ने उसे करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि हरपाल, विकास व विकास की मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें