फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ऑफिस का शीशा तोड़ पकड़े 17 जुआरी

Fri, 30 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस की स्पेशल टीम ने गांधी मार्केट स्थित एक दुकान का शीशा तोड़कर 17 जुआरियों को दबोचा है। इस छापामारी में पुलिस को जुआरियों से हजारों की राशि बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जुआरियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

पुलिस की स्पेशल टीम सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह के नेतृव्य में गुप्त सूचना के आधार पर गांधी मार्केट की एक दुकान के बाहर पहुंची, जिसके बाद टीम ने दुकान को चारों ओर से घेर लिया और दुकान में बने आफिस का दरवाजा बंद होने के कारण टीम को परेशानी हुई। पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आफिस का दरवाजा तोड़ दिया और जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी। 
उधर, पुलिस की छापामारी देख दुकान में भगदड़ मच गई, जिसके बाद टीम ने सभी जुआरियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर जुआरियों से करीबन 58 हजार के करीबन की राशि बरामद की गई। उधर, इलाका पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जुआरियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 वहीं सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह का कहना है कि इस टीम में एसआई निर्मल चंद, एएसआई रमेश, एएसआई शिव कुमार, एससी टिंकम सिंह व अन्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह स्पेशल टीम डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह के निर्देशानुसार तैयार की गई है, ताकि सरेआम चल रहे जुआ, सट्टा, शराब व अफीम के गिरोह पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें