फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज का हंगामा: महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा, सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई

Thu, 16 Apr 2026 02:38 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

महिला डॉक्टर रिद्धि ने बताया कि एक मरीज एमएलसी कटवाने के लिए अस्पताल में आया था। अभी वह अन्य मरीजों का उपचार कर रही थी कि अचानक गली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में वीरवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे मरीज ने करीब 20 मिनट तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ लिया और बीच-बचाव करने आए सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई कर फर्श साफ करने वाला केमिकल फेंक दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। महिला डॉक्टर रिद्धि ने बताया कि एक मरीज एमएलसी कटवाने के लिए अस्पताल में आया था। अभी वह अन्य मरीजों का उपचार कर रही थी कि अचानक गली गलौच शुरू कर दी। सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत ने मरीज को समझाने का प्रयास किया तो उससे भी हाथापाई शुरू कर दी। अस्पताल की माइनर ओटी के बाहर मरीज उग्र हो गया। समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए उनका हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड की आंखों और चेहरे पर फेंका केमिकल
जब वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत सिंह और अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने पास ही रखी फर्श साफ करने वाले केमिकल की बोतल उठाकर गार्ड की ओर दे मारी। केमिकल गार्ड की आंखों और चेहरे पर गिरने से वह दर्द से कहराने लगा। इस छीना-झपटी के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति के कपड़े भी केमिकल की वजह से खराब हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें