फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: हरनामदासपुरा में टूर एंड ट्रैवल दुकान में लूट, महिला को बंधक बनाकर की वारदात; एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 12:35 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

एक युवक काली शर्ट और मुंह पर रुमाल बांधकर पहले दुकान में दाखिल हुआ और टिकट के बहाने बात करने लगा। कुछ देर बाद उसका साथी अंदर आया, जबकि तीसरा आरोपी एक्टिवा पर बाहर निगरानी करता रहा।
विज्ञापन
दुकान में घुसे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित ‘वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल’ दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.08 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। वारदात के दौरान दुकान में मौजूद महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर आरोपियों ने तिजोरी से नकदी निकाली और फरार हो गए। घटना हरनामदास पुरा में, जालंधर के थाना नंबर 2 क्षेत्र के अंतर्गत हुई। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि एक युवक काली शर्ट और मुंह पर रुमाल बांधकर पहले दुकान में दाखिल हुआ और टिकट के बहाने बात करने लगा। कुछ देर बाद उसका साथी अंदर आया, जबकि तीसरा आरोपी एक्टिवा पर बाहर निगरानी करता रहा। जैसे ही महिला फोन पर व्यस्त हुई, आरोपी ने पीछे से उसका मुंह दबोच लिया और साथी के साथ मिलकर 1 लाख 8 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दोपहर में रेकी भी कर चुके थे और शाम 6:22 बजे वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वेस्ट हलके के रहने वाले गुरदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अजय सिंह की अगुवाई में कार्रवाई जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें