फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में व्यक्ति की हत्या: निर्माणाधीन दुकान में सो रहा था मृतक, बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

Mon, 25 Sep 2023 09:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में 47 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सुबह करीब 7:00 बजे करीब जब स्थानीय लोगों ने रामचरण को खून से लथपथ हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले 47 वर्षीय रामशरण की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि रामशरण दूध की डेयरी का काम करता था। वह रात को अपनी निर्माणाधीन दुकान में सोया हुआ था। टांगरी बांध पर उसकी दुकानों में निर्माण का काम चल रहा था। सुबह जब स्थानीय लोग पहुंचे तो रामशरण का शव खून से लथपथ हालत में देखा । बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।

विज्ञापन


सीआईए-2 मौके पर पहुंची
बताया जाता है कि सुबह करीब 7:00 बजे करीब जब स्थानीय लोगों ने रामचरण को खून से लथपथ हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर महेश नगर थाना पुलिस के साथ सीआईए-2 इंचार्ज सन्दीप कुमार  पूरे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई। मोके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुला लिया गया। इसके साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस कब्जे में ले रही है ताकि घटना का कोई सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें