फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव चोरी में पकड़ा गया जीआरपी का एएसआई

Tue, 07 Mar 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
लाइव चोरी में पकड़ा गया जीआरपी का एएसआई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 राजकीय रेलवे पुलिस अंबाला में तैनात एक पुलिस वाला (एएसआई) लाइव चोरी में पकड़ा गया है। ये पुलिस वाला लालकुर्ती कपिल जैन की करियाना की दुकान में काफी समय से सामान लेने आता रहता था। लेकिन इसी दौरान वे दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर वहां से सामान चुराकर अपनी लोई में छिपा लेता था।
विज्ञापन


लेकिन अब ये पुलिस वाला दुकान में लाइव चोरी करते पकड़ा गया। ये पुलिस वाला दो दिन की सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए दुकानदार ये सबकुछ देखकर हैरान हो गया और उसने तुरंत फुटेज इलाका पुलिस के हवाले कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पड़ाव पुलिस ने इस बारे में अपने आला अफसरों से बातचीत की और उसके बाद पुलिस वाले के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
दुकानदार कपिल जैन ने बताया कि ये पुलिस वाला काफी समय से उनकी दुकान पर सामान लेने आता है। अमूमन ये व्यक्ति सुबह आता है और उसने लोई से बुक्कल (कपड़े से चेहरा छोड़कर खुद को ढकना) ली होती है। दुकानदार के अनुसार उनकी दुकान से भी अमूमन सामान गायब होने लगा था, इसलिए उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन जब उन्होंने दो दिन की फुटेज चैक की तो वे ये देखकर हैरान हो गए कि पुलिस वाला ही काउंटर पर खड़े उनके पिता को बातों में उलझाकर दुकान से सामान चोरी कर लोई में छिपा रहा है।
विज्ञापन


दुकानदार के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में साफ आ गया कि वे घी, रिफाइंड की पेटियों में से पैकेट निकालता है और उसे लोई में छिपा लेता है। उन्होंने बताया कि ये लाइव चोरी साफ कैमरे में कैद हो गई, जिसे उन्होंने पुलिस को दे दी है।
विभागीय कार्रवाई की जाएगी

इस बारे में सूचना मिली है। फिलहाल सिविल पुलिस से रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद चोरी के आरोप में फंसे एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-कमलदीप गोयल, एसपी, राजकीय रेलवे पुलिस

केस दर्ज कर लिया गया
शिकायतकर्ता दुकानदार ने मय सुबूत पुलिस को जीआरपी के एएसआई के खिलाफ शिकायत दी थी, लिहाजा कानून कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई जारी है।
-अभिषेक जोरवाल, एसपी

कथा में गया था परिवार, हो गई चोरी
अंबाला सिटी। बीती रात सिटी के गांव सिंघावाला में चोरों ने परिवार के रिश्तेदारी में गए होने का फायदा उठाते हुए घर से लाखों रूपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार शांति नगर सिंघावाला निवासी सुनील कुमार पूरे परिवार सहित कमल विहार स्थित अपनी मासी के घर पर आयोजित धार्मिक आयोजन कथा में गए हुए थे। पीछे से घर में कोई नहीं था और जाते समय घर को अच्छी प्रकार से ताला लगाया था।

सोमवार की सुबह करीब सात बजे वापिस आए तब देखा कि गेट खुला था और घर के अंदर का ताला टूटा हुआ इधर उधर पड़ा था। पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। जब उसने घर के अंदर स्टोर में रखी पेटी को देखा जिसको ताला नहीड्ड लगा था। उसके अंदर रखे लोहे के बक्से में से दो सोने के सैट, 3 अंगुठी, 2 जैंटस व 1 लेडिज, 2 चांदी की पायल चोरी हो चुके थे। घर के पिछले कमरे में लोहे की अलमारी जिसमें ताला नही लगा था, उसके लाकर से करीब 25 हजार रुपये नगद चोरी हो चुके थे। इसके अलावा चोर बच्ची का गुल्लक और मंदिर का गुल्लक के पैसे भी चुरा ले गए। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिड-डे-मील चोरी का आरोपी काबू
अंबाला। नारायणगढ़ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्थित कमरे का ताला तोड़कर छात्रों को दिए जाने वाला  मिड-डे-मील चोरी क रने के मामले में आरोपी युवक को नारायणगढ़ पुलिस ने काबू कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया।

जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ के गांव चमेल माजरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक परमजीत सिंह ने 21 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 व 20 फरवरी की रात्री को उनके  स्कूल में बने कमरे में का ताला तोड़कर बच्चों को दिए जाने वाला मिड-डे-मील जोकि दो क्विंटल 29 किलोग्राम गेहूं की चोरी कर ली। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कर्रवाई करते हुए नारायणगढ़ के गांव गधौली निवासी राहुल को काबू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से अरोपी युवक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें