फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला में पति पत्नी की मौत, घर से सीसीटीवी कैमरे गायब

Thu, 29 Aug 2024 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)

सार

अभी मौके पर एएसपी सृष्टि गुप्ता भी पड़ताल करने पहुंची हैं।
विज्ञापन
संजय व पारुल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला शहर के कमल विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि मृतक संजय फाइनेंस का काम करते थे तो उनकी पत्नी पारुल एक आईटी कंपनी में नौकरी करती थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

संजय अंबाला शहर के रेलवे रोड स्थित दुकान पर अपना फाइनेंस का काम करते थे। पारुल के पिता अशोक कुमार ने बताया कि रात से ही फोन बंद आ रहा था, जिसके बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे उसका भाई कृष्ण कुमार कमल विहार में पारुल के घर पहुंचा था।
विज्ञापन


तब उन्हें वारदात का पता चला। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी गायब हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें