फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा में मारी टक्कर और लूट ली ज्वैलरी

Thu, 11 Jun 2015 12:55 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात अंबाला-जगाधरी नेशनल हाइवे पर शातिराना अंदाज में एक ज्वैलर को लूट लिया। घायल हालत में ज्वैलर को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे उपचार के लिए दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित का दावा है कि शातिर उसका करीब आधा किलो सोना, करीब दस किलो चांदी तथा सात हजार रुपये कैश लेकर फरार हुए हैं।


जानकारी के अनुसार महेश नगर का रहने वाला ज्वैलर पवन वर्मा की अंबाला-जगाधरी हाइवे पर स्थित गांव मिट्ठापुर में सुनार की दुकान है।

बुधवार देर रात वह अपनी दुकान बंद करके एक्टिवा पर वापस आ रहा था। इस दौरान उसके पास एक पिटठू बैग था, जिसमें कुछ ज्वैलरी थी, जबकि कुछ ज्वैलरी एक्टिवा की डिक्की में थी।

जब वह गांव से निकलकर हाइवे पर गांव खुड्डा के नजदीक पहुंचा, तो एक कार ने उसका पीछा किया। सुनसान जगह देख इस कार चालक ने एक्टिवा को टक्कर मारी, जिससे वह दूर जा गिरा।
विज्ञापन


 इसी दौरान कार रुकी और उसमें कुछ लोग निकले, जिन्होंने इस ज्वैलर का पिट्ठू बैग छीन लिया, जबकि एक ने एक्टिवा स्टार्ट की और फरार हो गया। जिस व्यक्ति ने पिट्ठूू बैग छीना, वह कार में बैठा और फरार हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान ज्वैलर ने शोर मचाया, जिससे लोग इकट्ठा हो गए। इस घटना में ज्वैलर घायल हो गया, जिसे कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में घायल का उपचार किया जा रहा है, जबकि इस घटना में ज्वैलर का कितना नुकसान हुआ है, उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस अस्पताल पहुंच गई है, जबकि आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें