फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हेडकांस्टेबल की मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में तैनात आरपीएफ के मुलाजिम की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत खराब हो गई। जैसे ही मुलाजिम को अन्य साथियों की सहायता से रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मुलाजिम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मुलाजिम का कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ के गांव झाडली निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। जो आरपीएफ अंबाला कैंट में तैनात था और सोमवार को रेलवे यार्ड में ड्यूटी दे रहा था। तभी अचानक ड्यूटी के दौरान ही मुलाजिम की तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों का कहना है कि मुलाजिम को हार्ट से संबंधित बीमारी थी। लेकिन इलाका पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें