फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 17 जख्मी, सात रेफर

Sat, 09 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला जिले के फोक्सा गांव में रंजिशन दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बराड़ा में दाखिल कराया गया। वहां से सात लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने अंबाला रेफर कर दिया। इस खूनी संघर्ष के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोक्सा गांव में दो पक्षों में रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर बहसबाजी हुई। इसी दौरान दोनों पक्षों से कुछ और लोग भी आ गए और  इसी बीच दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों धड़ों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर ईंटें बरसाईं। इस दौरान गांव के काफी लोग जमा हो गए, जबकि किसी तरह से दोनों पक्षाें को शांत किया। घायलों को अस्पताल लाया गया।

घायलों में से सात लोगों की हालत गंभीर देखते हुए अंबाला रेफर किया गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों से अवतार सिंह, जगतार सिंह,  राजकुमार, खरैती लाल, बोधराज, महिंद्रो देवी,  पूर्व सरपंच मंजीत कौर, खजान सिंह जसपाल सिंह घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से डिंपल राज, मंजीत सिंह, कृष्णा देवी, सुमित्रा, जयमल, राजबीर, मंजीत, सिमरन को बराड़ा सीएचसी में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। चिकित्सकों ने इनमें से बोध राज, सतपाल, मोहिंद्रो व सोनू को एमएम मुलाना में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। मंजीत सिंह, जयमल व सिमरन को डाक्टरों ने अंबाला सरकारी अपताल में रेफर कर दिया। बराड़ा थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने कहा कि फोक्सा गांव में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तूं तूं मैं मैं हो गई और नौबत हाथापाई पर आ गई। दोनों पक्षों के घायल अस्पताल में हैं, जबकि बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें