फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पाकिस्तानी युवती से होती थी चैट, सैन्य ठिकानों के बारे में की बात, पूछताछ कर युवक को छोड़ा

Wed, 18 Oct 2023 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

जासूसी के संदेह में युवक का मोबाइल जब्त किया गया है। युवती ने खुद को पश्चिम बंगाल का बताया था। युवक पिछले कई दिनों से इंटेलिजेंस एजेंसियों के निशाने पर था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में इंटेलिजेंस एजेंसी ने बकनौर के युवक को जासूसी के शक पर पकड़ लिया। युवक दो साल से पाकिस्तानी युवती से ऑनलाइन बात कर रहा था। युवती ने खुद को पश्चिम बंगाल का बताया था। युवती कई बार युवक से सैन्य ठिकानों और एयरफोर्स स्टेशन की बात करती थी।

विज्ञापन


युवक पिछले कई दिनों से इंटेलिजेंस एजेंसियों के निशाने पर था। उसे इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पकड़ लिया और सीआईए ऑफिस में पूछताछ की। युवक से डेढ़ दिन तक पूछताछ की। उसने बताया कि उसे नहीं पता कि युवती पाकिस्तान की है।

वह सेना या वायु सेना के बारे में जानकारी लेना चाहती थी और ऑनलाइन कॉल पर बात करती थी। इसके बाद बुधवार को इंटेलीजेंस एजेंसियों ने युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। मगर उसका मोबाइल जब्त कर लिया। इसमें से चैट पहले से डिलीट है। चैट रिकवर के लिए मोबाइल को पंचकूला लैब में भेजा है।
विज्ञापन


अंबाला में यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

  • केस एक

माह पहले सेवानिवृत्त सैनिक से हुई थी पूछताछ
एक महीने पहले पंजोखरा के एक गांव के निवासी सेना से सेवानिवृत्त जवान को भी पकड़ा था। उससे पूछताछ की थी कि वह किसके संपर्क में हैं। सूत्र बताते हैं कि सेवानिवृत्त जवान पाकिस्तान की युवती के संपर्क में चैटिंग के माध्यम से आया था। जांच में पाया कि उसने जम्मू कश्मीर की कुछ लोकेशन के फोटो साझा किए थे। इसमें जांच चल रही है। मोबाइल को जब्त कर जांच के लिए लैब में भेजा है।

  • केस दो

कारिंदे ने चार बार की थी चैटिंग
कुछ समय पहले बलदेव नगर के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला भी सामने आया था। यहां एक युवक शराब के ठेके पर काम करता था। वह भी ऑनलाइन युवती के संपर्क में आया था। मगर उसने तीन से चार बार ही चैटिंग की। इस कारण से उसे छोड़ दिया। मगर मोबाइल को जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें