फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला में बाइक सवार तीन युवकों पर चली गोलियां, एक की मौत, दूसरा रेफर, दिनदिहाड़े वारदात

Tue, 18 Jun 2024 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

खैरा गांव के पास दिनदिहाड़े बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीछे से गोलियां चलाई थी। तीसरा बाल-बाल बच गया। मरने वाला दानीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय गुरप्रीत उर्फ गोलू व रेफर की पहचान खराबगढ़ निवासी गुरजेंट उर्फ दिलजान के रूप में हुई है।  
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में नग्गल थाना क्षेत्र के खैरा से अमीपुर वाले मोड़ पर मंगलवार दोपहर को दिनदिहाड़े बाइक सवार तीन युवकों पर बदमाशों ने तबाड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बताया जाता है कि तीनों हमलावर भी बाइक पर थे। बदमाशों ने युवकों के पीछे से गोलियां बरसाई।

विज्ञापन


इस वारदात के दौरान बाइक पर सबसे पीछे बैठे दानीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय गुरप्रीत उर्फ गोलू की दो गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों गोलियां पीठ से होते हुए छाती में घुस गई। इतने में वह चलती बाइक से नीचे गिर गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

जबकि बाइक के बीच में बैठे खराबगढ़ निवासी गुरजेंट उर्फ दिलजान भी पीठ पर एक गोली लगी है, वह घायल होकर बाइक से नीचे गिर गया। मौका पाकर बाइक चालक दानीपुर निवासी प्रदीप ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। 

सूचना पाकर इलाका पुलिस सहित सीन ऑफ क्राइम, सीआईए आदि जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई। वहीं मौके पर एसीपी श्रृष्टि गुप्ता भी पहुंची और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें