फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: अनाज मंडी में मारपीट, मजदूरों ने डायल 112 पर बरसाईं ईंट-पत्थर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Thu, 04 May 2023 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला पुलिस को दी शिकायत में डॉयल 112 गाड़ी इंचार्ज हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने 3 मई को वह अपनी साथी मुलाजिमों के साथ चौड़मस्तपुर पर तैनात था। रात के समय फोन आया कि नन्यौला अनाज मंडी में 3 से 4 लोग शराब पीकर उसे साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंबाला पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के अनाज मंडी में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद मौके पर पहुंची डॉयल 112 की टीम पर हमला हो गया। बुधवार देररात को झगड़ा कर रहे कुछ प्रवासियों ने ही न केवल गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाएं जबकि तीन पुलिस मुलाजिमों से भी हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और करीब 7 पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


कुछ घंटे में आरोपियों को दबोचा 
हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को काबू भी कर लिया। बताया जाता है कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ा रहे थे। बीचबचाव के दौरान की पुलिस मुलाजिमों पर  हमला हो गया। सरकारी काम में बांधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज है। आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार, नवीन कुमार, विकास कुमार, सागर कुमार, मंदी ऋषि देव, गया नंद ,सनी के रूप में हुई।

शराब पीकर लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस 
पुलिस को दी शिकायत में डॉयल 112 गाड़ी इंचार्ज हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने 3 मई को वह अपनी साथी मुलाजिमों के साथ चौड़मस्तपुर पर तैनात था। रात के समय फोन आया कि नन्यौला अनाज मंडी में 3 से 4 लोग शराब पीकर उसे साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत अनाज मंडी एस के ट्रेडिंग कंपनी दुकान के सामने पहुंचे तो देखा कि वहां पर पहले से 50-60 लोग आपस में झगड़ रहे थे और बातचीत करने में सभी प्रवासी प्रतीत हो रहे थे। जैसे ही वह बीचबचाव करने लगे तो कुछ लोगों ने उसके व अन्य साथियों के साथ भी हाथापाई वा मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही डॉयल 112 गाड़ी का अगला वा पिछला शीशा भी तोड़ दिया। प्रवासियों ने ईंट पत्थर मारे। 
विज्ञापन


दोबारा आने पर पुलिस को दी थी जान से मारने की धमकी 
शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ प्रवासी गाली देकर धमकी दे रहे थे कि दोबारा मंडी में आये तो जान से मार देंगे। मौके से भागकर साथी मुलाजिम व उसने जान बचाई। चौकी इंचार्ज नन्यौला , थाना नग्गल प्रभारी व कंट्रोल रूम अंबाला को सूचना दी। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने न केवल गाली गलौच, मारपीट की बल्कि सरकारी गाड़ी को तोड़ कर सरकारी ड्यूटी में बांधा पहुंचा व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मुलाजिमों ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद अपना मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

जांच अधिकारी के अनुसार
मारपीट के दौरान डॉयल 112 की गाड़ी के शीशे टूट गए थे और मुलाजिमों की वर्दी फट गई थी। कुछ को चोटें भी आई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें काबू भी कर लिया गया है।  -सुनीता ढाका, इंस्पेक्टर, थाना नग्गल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें