फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को गिराकर बदले एटीएम

Sun, 05 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। एटीएम से पैसा निकालने वाले लोगों को निशाना बनाने वाले शातिर ठग गिरोह के चार सदस्यों को क्राइम ब्रंाच अंबाला ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच ने एटीएम कार्ड में हेराफेरी कर दूसरों के खाते से रुपये निकालने वाले अंतरप्रातीय गिरोह के संदीप, रणधीर, अजय और सत्यवान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरोह हरियाणा के अलग-अलग जिलों में एटीएम से पैसा निकालने वाले लोगों के पास खड़े होकर एटीएम का कोड नंबर चालाकी से नोट कर लेते थे। यही नहीं किसी बुजुर्ग को गिराकर उसका एटीएम भी बदल दिया जाता था। हरियाणा के अलावा राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।

क्राइम ब्रांच ने दो ठगों को धोलपुर (राज्यस्थान) से प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है जबकि दो को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। इन ठगों ने पिंजौर, कालका, शहजादपुर और अंबाला में आधा दर्जन वारदातें की है। चारों आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें