फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदे से फंदा लगाकर झूल गया सेना का जवान

Fri, 17 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पड़ाव स्थित सैन्य क्षेत्र में सेना के जवान मुकेश कुमार निवासी समरिया, मध्यप्रदेश की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पड़ाव पुलिस ने मौके पर सीन आफ क्राइम की टीम को बुलाया इसके बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पड़ाव पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने के बाद की पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


पड़ाव पुलिस के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद मार्केट के पीछे सेना की एक यूनिट में तैनात जवान (ड्राइवर) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। सूचना पाकर पहुंची पड़ाव पुलिस ने मौके पर सीन आफ क्राइम की टीम को बुलाया गया और घटना स्थल से टीम ने तथ्य जुटाए। एसआई ने बताया कि मृतक जवान के साथियों ने बताया कि वह साथियों के साथ रात को खाना खाकर सोया था। सुबह पांच बजे जब अन्य साथी उठे और उन्होंने देखा कि जवान मुकेश अपनी जगह पर नहीं था। इसके बाद साथियों ने जब जवान को ढूंढा तो जवान स्टोर में परदे का फंदा बनाकर झूल रहा था। साथी जवानों ने तुरंत इसकी सूचना अपने आला सैन्य अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक सिपाही की पहचान मध्यप्रदेश के समरिया निवासी मुकेश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक जवान कुछ दिन से बीमार चल रहा था। जिसके चलते मृतक को शुक्रवार को अपने टेस्ट करवाने के लिए चंडीगढ़ स्थित कमांड अस्पताल जाना था। पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें