फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सिर पर डंडा मारकर लूट करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, हाईवे पर देते थे वारदात को अंजाम

Sat, 23 Dec 2023 09:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

आरोपी हाईवे पर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से आठ बाइकें व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अंबाला में चार और कुरुक्षेत्र में एक वारदात की बात सामने आई है। सभी आरोपी अंबाला के अलग-अलग गांवों व कॉलोनी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
गिरोह के सदस्यों को कोर्ट में पेश करने ले जाती हुई सीआईए-1 की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर गुजरने वाले वाहन चालकों के सिर पर डंडा मारकर मोबाइल और बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने काबू किया है। अंबाला सीआईए-1 की टीम ने पकड़े गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले चार डंडों के अलावा आठ बाइकें और एक मोबाइल भी बरामद किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रतनगढ़ गांव निवासी सोनू, सिटी के जंडली सावन विहार निवासी संदीप कुमार उर्फ सन्नी, सिटी के कर्ण पैलेस निवासी प्रदीप कुमार उर्फ टाकी, नग्गल थाना के तेजा मोहड़ी गांव निवासी राजबीर सिंह उर्फ लाडी और अंबाला जलबेहड़ा मोड़ की रतनगढ़ कॉलोनी निवासी विजय तथा सिटी के सोंडा गांव निवासी गुरतेज सिंह के रूप में हुई है।

पकड़े गए आरोपियों का मास्टरमाइंड जंडली के सावन विहार का संदीप उर्फ सन्नी है। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी से लेकर लूट करने की पांच वारदातों को कबूला। इनमें चार वारदातों को अंबाला तो एक को कुरुक्षेत्र में अंजाम दिया गया। इनमें अंबाला के सदर थाना में दर्ज एक अन्य मामले में आरोपी संदीप कुमार उर्फ सन्नी, प्रदीप कुमार उर्फ टाकी, राजबीर सिंह उर्फ लाडी तथा विजय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इस मामले में दो बाइक, दो डंडे और शाहाबाद से चोरी की एक बाइक कब्जे में ली। पुलिस ने छीनी गई बाइक भी बरामद की। इसके अलावा सदर थाने में 11 अक्टूबर को दर्ज एक अन्य मामले में बाइक पहले बरामद की जा चुकी है। आरोपियों से अब बाइक के दस्तावेज बरामद किए गए।

सेक्टर-9 थाने में 10 अक्टूबर को दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में आरोपियों से चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। विदित हो कि पुलिस ने 20 दिसंबर को तीन आरोपियों को काबू किया था, जिनसे पूछताछ के बाद तीन और आरोपियों के नाम सामने आने पर उन्हें काबू किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों का गिरोह क्षेत्र में करीब डेढ़ माह से सक्रिय था।

नडियाली मोड़ पर मारपीट कर आरोपियों ने 16 दिसंबर को छीनी थी बाइक
आरोपियों से पूछताछ में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद थाने में दर्ज चोरी की वारदात सुलझी है। इसके अलावा 16 दिसंबर को बंबा गांव निवासी विक्रांत सिंह से नडियाली मोड़ के पास मारपीट कर बाइक छीनने की घटना का खुलासा हुआ है। इसके अलावा आरोपियों ने सदर थाना एरिया में 28 नवंबर को जनसुई गांव निवासी अमरजीत से मोबाइल और बाइक छीनी थी, जबकि 10 अक्तूबर को मस्तपुर गांव निवासी गुरमीत सिंह व उसके दोस्त से बाइक छीनी थी। वहीं, सेक्टर-9 थाना एरिया में नसीरपुर गांव निवासी पंकज की नौ अक्तूबर को पीकेआर वाटिका जैन स्कूल के पास से बाइक चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें