फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में नशा तस्करों को किया गिरफ्तार: 2 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ महिला समेत तीन काबू , मामला दर्ज

Wed, 26 Apr 2023 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

सीआइए 1 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली कि मारकंडा पुल के पास कार के माध्यम से नशा की तस्करी जा रही है इस सूचना के बाद सीआइए 1 अंबाला के पुलिस दल ने अंबाला जगाधरी हाइवे स्थित मारकंडा पुल पर नाकाबंदी कर दी और नाकाबंदी के दौरान हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बाहर से नशा लाकर बेचने के मामले में सीआइए 1 अंबाला के पुलिस दल ने अंबाला जगाधरी हाइवे स्थित मारकंडा पुल के पास से कार सवार महिला समेत तीन आरोपियों के पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की। यह जानकारी देते हुए एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट मं पेश कर रिमांड की मांग की जायेगी व इस मामले में नशा सप्लायर को भी काबू किया जायेगा।

विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मिली थी जानकारी
सीआइए 1 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली कि मारकंडा पुल के पास कार के माध्यम से नशा की तस्करी जा रही है इस सूचना के बाद सीआइए 1 अंबाला के पुलिस दल ने अंबाला जगाधरी हाइवे स्थित मारकंडा पुल पर नाकाबंदी कर दी और नाकाबंदी के दौरान हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान टीम को एक कार आते हुए दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने कार को रोका और देखा कि कार में महिला समेत दो व्यक्ति बैठे हुए है।

बैग चेक करने पर लगा पता
इस पर पुलिस ने कार में बैठे तीनों की तलाशी ली तो पुलिस को एक व्यक्ति के पास से पीठू बैग मिला जब इस पीठू बैग को खोलकर चैक किया तो उसमें से 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस तीनाें आरोपियों को लेकर मुलाना थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शहर के विजय नगर माडल टाउन निवासी सुनेश कुमार, बिहार के जिला मोतिहारी गांव मधुबनी नथूनी साहनी उर्फ राजू, व महिला किरण के रूप में हुई। पुलिस ने थाना मुलाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें