शिवदीप ने बताया कि ट्रेन नंबर 14011 में 18 सितंबर को उसकी ड्यूटी से नई दिल्ली से होशियारपुर तक थी और उसके जिम्मे कोच नंबर एस-1,2 व 3 थे। ट्रेन सुबह लगभग 2.10 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो किसी अज्ञात ने सीट पर रखे बैग को चोरी कर लिया।
अंबाला में ट्रेनों में यात्रियों को सामान चोरी होने की घटनाएं तो लगातार हो रही हैं और इनके मुदकमे भी दर्ज हो रहे हैं। लेकिन अब चोरों ने ट्रेन में तैनात उन टीटीई का सामान चोरी करना शुुरू कर दिया है जोकि ट्रेनों में यात्रियों की टिकट जांच के लिए तैनात किए गए हैं। ऐसी ही एक घटना आगरा कैंट से होशियारपुर एक्सप्रेस में तैनात टीटीई के साथ हो गई।
विज्ञापन
जालंधर निवासी टीटीई शिवदीप सिंह की तरफ से की गई लिखित शिकायत पर अब अंबाला कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। शिवदीप ने बताया कि ट्रेन नंबर 14011 में 18 सितंबर को उसकी ड्यूटी से नई दिल्ली से होशियारपुर तक थी और उसके जिम्मे कोच नंबर एस-1,2 व 3 थे। ट्रेन सुबह लगभग 2.10 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो किसी अज्ञात ने सीट पर रखे बैग को चोरी कर लिया। बैग में टिकट रसीद की कॉपी, रेलवे का पहचान पत्र, लाइसेंस था जोकि चोरी हो गया।