फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पंजाबी सिंगर मीका और गुरु रंधावा के मेकअप आर्टिस्ट बनाकर ग्रीस भेजने के नाम पर 21 लाख ठगे

Tue, 30 May 2023 07:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पीड़ित के गलत तरीके से जाने पर इंकार पर रुपये नहीं लौटाए गए। आरोप है कि हंगरी भेजने का झांसा देकर ग्रीस के फर्जी दस्तावेज थमा दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति को पंजाबी सिंगर मीका और गुरु रंधावा का मेकअप आर्टिस्ट बनाकर ग्रीस भेजने के नाम पर 21 लाख ठग लिए। शहर निवासी संजीव ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए कहा कि हंगरी भेजने के नाम पर 45 लाख में समझौता हुआ था और 21 लाख पहले दिए थे।

विज्ञापन


शातिर ने बाद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ग्रीस भेजने का प्लान बनाया। गलत ढंग से जाने पर मना करने पर दिल्ली एयरपोर्ट से लौट आया। इसके बाद ठगों ने रुपये देने के इंकार कर दिया। पुलिस ने हिमांशु वर्मा, वरुण उटेरजा, पृथ्वी सिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। हिमांशु वर्मा पर कई मामले दर्ज हैं और नेपाल जेल में भी रहा। अभी जयपुर जेल में बंद है।

45 लाख में तय हुआ था सौदा
काजीबाड़ा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि फरवरी 2021 में दोस्त ने बताया कि वह फ्लाई टू ग्लोब चंडीगढ़ में काम करने वाले वरुण टुटरेजा ने उसे हंगरी भेजा था। वरुण ने बताया कि वह उसे यूएसए वाया हंगरी भेज सकता है और इसके लिए करीब 45 लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन


21 लाख पहले और 24 लाख बाद में देने होंगे। शुरू में दस्तावेजों के साथ दो लाख दिए। उसने कहा कि 19 लाख पूरे देने के बाद ही रसीद मिलेगी। वरुण ने सेक्टर-8 के चंडीगढ़ कार्यालय में बुलाया और वहां पर हिमांशु वर्मा और पृथ्वी सिंह राजपूत से मिलाया और बोला कि व्हाट्सअप पर ही कॉल करें। शातिर ने अपने घर बुलाया और हिमांशु और पृथ्वी सिंह ने कहा कि उसकी माता चंद्रकांता बिजली बोर्ड में जेई है। खुद का जज, सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो दिखाकर पहचान होने की बता कही।

ग्रीस एंबेसी में थमाए थे दस्तावेज
अक्तूबर 2021 में ग्रीस एंबेसी दिल्ली बुलाया। वहां तीनों मिले और पासपोर्ट सहित कई अन्य दस्तावेज भी थे। जब दस्तावेजों की जांच की तो पता लगा कि सभी दस्तावेज नकली थी। मना करने पर हिमांशु वर्मा ने एक खत दिखाया जो उसने टाइअप के लिए ग्रीस की म्यूजिक कंपनी को लिखा था। इस पर उसने मना कर दिया और वापस अंबाला आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें