फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती की दुकान में फटा सिलेंडर, दो झुलसे

Sat, 26 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
अाआग
विज्ञापन
अंबाला कैंट। शुक्रवार देर रात कैंट बस स्टैंड के नजदीक स्थित बड़ी सब्जी मंडी में एक आढ़ती की दुकान में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हो गया। जिसके चलते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। तुरंत फायर बिग्रेड को मौके पर बुलवाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस, आढ़ती, मजदूर व काफी संख्या में अन्य लोग भी वहां एकत्रित हो गए।  सब्जी मंडी स्थित एक आढ़ती की दुकान में रात मजदूर अपना खाना तैयार कर रहे थे। वहीं गैस सिलेंडर में अचानक आग पकड़ गई। इस आग की वजह से दो मजदूरों धर्मपाल व अन्य का हाथ भी झुलस गया। इस दौरान मजदूरों को खुद अपने प्रयासों से आग को बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग बेकाबू होती दिखाई दी तो मजदूरों को दुकान से बाहर आना पड़ा।
विज्ञापन

उसके बाद जैसे ही मजदूर आढ़ती की दुकान से बाहर आकर दूर हटे, तभी अचानक आग से घिरा सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि वहां हड़कंप का माहौल मचा गया। तुरंत फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और देर रात तक आग को बुझाने का काम जारी रहा। धमाके से आढ़ती की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें