फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में गुमशुदा के 31 मामले दर्जं, 16 परिवारों की लौटी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
30 दिन में गुमशुदा के 31 मामले दर्ज, 16 को परिवार से मिलवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला जिले में एक माह में पुलिस के पास गुमशुदगी के 31 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 मामलों में गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचा दिया है। बाकी के मामलों में कार्रवाई जारी है। अंबाला पुलिस ने गुमशुदगी के दर्ज अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बीते 30 दिन में 9 युवतियों और 7 युवकों को उनके परिजनों को लौटाकर उनकी मुस्कान लौटाने का कार्य किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अंबाला मोहित हांडा ने दी है।
--
इस तरह के आए ज्यादा मामले
- गुमशुदगी के मामलों में अनुसंधान के दौरान पाया गया कि कुछ युवक व युवती किसी के बहकावे में आकर माता-पिता को बिना सूचित किए घर से चले जाते हैं। कुछ व्यक्ति मानसिक परेशानी या परिवार में किसी झगड़े के कारण बिना बताए घर से चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह की अपील
एसपी ने नागरिकों से अपील की कि वह किसी के बहकावे में आकर या घरेलू झगड़े के कारण कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे उनके परिजनों को मानसिक पीड़ा व कठिनाई का सामना करना पड़े। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी अपील की है यदि आपको कोई मानसिक रूप से ग्रसित या अजनबी व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें जिससे उसेे उसके परिजनों को लौटाकर उनकी मुस्कान लौटाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें