फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक पर छात्रा से छेडख़ानी का आरोप, डंडों व बिंडों से की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस चालक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, डंडों से की धुनाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। मुलाना स्थित एमएम यूनिवर्सिटी के मोड़ पर हरियाणा परिवहन की बस को 8-10 युवकों ने रोककर चालक की मुक्कों और लातों से जमकर धुनाई की। इसके बाद बस से नीचे खींच लिया और डंडों से पिटाई की। आरोप है कि चालक को कांच की बोतलें भी मारीं। घायल को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि अंबाला कोचिंग लेने जा रही लड़की को चालक गलत इशारे करता था। वहीं चालक ने अपने आरोप को बेबुनियाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को रोडवेज बस चालक अंबाला से बस लेकर यमुनानगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह करीब 11 बजे एमएम यूनिवर्सिटी मोड़ पर बस लेकर पहुंचा तो उसी समय कुछ युवक आए और चालक का गिरेबान पकड़ लिया। उन्होंने चालक को मुक्के व लातों से मारा। उसके बाद उसे बस से नीचे उतार लिया और डंडों व बिंडों से जमकर पिटाई की। पता चला है कि चालक को कांच की बोतल भी दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने बीच में आकर छुड़वाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्हें धमकाकर दूर हटा दिया। परिचालक व लोगों ने घायल चालक को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल करवाया।
विज्ञापन

---
सवारियों में मची अफरा-तफरी
चालक की धुनाई होते देख बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग आनन-फानन में बस से नीचे उतर गए और इधर-उधर भागने लगे। हालांकि आरोपियों के जाने के बाद परिचालक ने सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना कर दिया।
---
परिजनों का यह है आरोप
एक लड़की अंबाला में सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की कोचिंग लेने जाती है। परिजनों का आरोप है कि चालक लड़की को गलत इशारे करता था। उसे बहुत बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके चलते गुस्साए परिजनों ने चालक की धुनाई की।
---
बस चालक ने बेबुनियाद बताया
बस चालक ने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। सुबह मैं बस लेकर अंबाला जा रहा था। उस वक्त बस का शीशा एक वाहन से लग गया था। उस समय लड़की ने कहा था कि बस चालक का गलती है, लेकिन हमने कहा कि हम अपने आप इस मामले को सुलझा लेंगे। आप बीच में न आओ। बस इस बात को लेकर लड़की खफा हो गई, जिसमें लड़की ने मुझे देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद मेरे ऊपर मुलाना में हमला हो गया।
विज्ञापन

---
उचित कार्रवाई की जाएगी
जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने कहा कि घायल बस ड्राइवर मुलाना अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं दूसरा पक्ष बस चालक पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है। मामले में दोनों पक्षों से बातकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें