फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने छोटा हाथी को मारी टक्कर, दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की लोडर वाहन से भिड़ंत, दो की मौत
विज्ञापन

फोटो नंबर----49
-पटियाला से गाड़ी में दूध और पनीर के ड्रम लोड करके अंबाला सप्लाई देने आ रहे थे दोनों
-दोनों फुफेरे भाई थे, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। गांव भुडंगपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर वाहन में रविवार शाम भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडर सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटियाला के गांव रसूलपुर दुंधी माजरा निवासी हरविंद्र ने नग्गल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव में दूध की डेयरी है। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसका बड़ा भाई भूपेंद्र सिंह (32) और उसकी बुआ का बेटे भूपिंद्र सिंह (32) निवासी सुंदर सिंह जिला पटियाला के साथ गाड़ी में दूध और पनीर के ड्रम लोड कर अंबाला में सप्लाई देने जा रहा था। अंबाला के गांव भुडंगपुर पहुंचने पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे घायल दोनों युवकों को शहर नागरिक अस्पताल में बने ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां भाई भूपेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बुआ का बेटा भूपेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हरविंद्र की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें