फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स सर्वे के बाद एक फर्म ने सरेंडर किए 1.20 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इनकम टैक्स सर्वे में छाबड़ा ज्वैलर्स ने सरेंडर किए 1.20 करोड़
विज्ञापन

फोटो नंबर----19
-वीरवार को दूसरे दिन प्रतिष्ठान ने विभाग को सौंपे रुपये
-दो प्रतिष्ठानों पर दूसरे दिन दोपहर तक चला विभाग का सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। इनकम टैक्स सर्वे के दूसरे दिन वीरवार को छाबड़ा संस ज्वैलर्स ने एक करोड़ 20 लाख रुपये सरेंडर कर दिए। बुधवार को इनकम टैक्स की टीमों ने फर्म के अलावा तीन अन्य फर्मों पर छापामारी की थी, जिनकी जांच वीरवार दोपहर तक चली।
विज्ञापन

बता दें कि इनकम टैक्स विभाग की पांच टीमें बुधवार दोपहर को शहर की चार फर्मों पर सर्वे करने पहुंची थीं। इनमें कपिल साड़ीज, छाबड़ा संस ज्वैलर्स, नरेश फुटवेयर, नरेश उद्योग शामिल हैं। बुधवार रात 12 बजे के बाद दो संस्थानों में सर्वे का कार्य पूरा हुआ। अन्य दो संस्थानों पर वीरवार दोपहर तक जांच हुई। वहीं, यह भी पता लगा है कि छाबड़ा संस ज्वैलर्स ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये सरेंडर किया है। इससे विभाग को लगभग 85 लाख रुपये टैक्स मिलेगा। जानकारी मिली है कि कपिल साड़ीज से जांच टीम को कुछ खास नहीं मिला। विभाग को सूचना मिली थी कि शहर में कपड़ा मार्केट स्थित कई साड़ी कारोबारियों ने नोटबंदी के दौरान बड़ी मात्रा में रकम अपने कर्मचारियों और पहचान वाले लोगों के खातों में जमा करवाई थी। अब भी कई प्रतिष्ठान इनकम टैक्स की नजर में है। इसी क्रम में यह सर्वे किया जा रहा है। कार्रवाई करने वालों की टीम में इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर दीपिका मोहन, आयकर अधिकारी अंजू, संतोष कुमार, मंजीत सिंह, आयकर इंस्पेक्टर आरएस वालिया, विनोद भारद्वाज, संजय कुमार, मीना व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें