फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी बनकर ओटीपी नंबर की ले रहे जानकारी, दो मामलों में 49 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी बन ओटीपी नंबर पूछा, दो मामलों में 49 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में नेट बैंकिंग के जरिये धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं। दो मामलों में आरोपियों ने बैंक कर्मचारी बनकर ओटीपी नंबर की जानकारी लेकर 49 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दयालबाग निवासी विशाल ने बताया कि उसका पीएनबी में खाता है, जिसका वह क्रेडिट कार्ड यूज करता है। उसके पास किसी ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और कहा कि क्रेडिट कार्ड का अधिक इस्तेमाल करने पर उसे छह हजार प्वाइंट दिए जा रहे हैं। प्वांइट अधिक होने पर बैंक उसे करीब 12,805 रुपये देगा। इस पर विशाल ने रुपये क्रेडिट कार्ड में डालने को कहा। इस पर आरोपी ने ओटीपी नंबर पूछा। इसके बाद एक महिला की कॉल उसके मोबाइल पर आई जिसे उसने अपना ओटीपी नंबर दे दिया। इसके उपरांत उसके मोबाइल पर 19,500 रुपये निकलने का एसएमएस आया। शिकायकर्ता का कहना है कि उसने खाते से रुपये कटने के बारे में बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि उसके रुपये नेट बैंकिंग के जरिये कटे हैं, जिसमें वे कुछ नहीं कर सकते। बाद में उसने शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हरी पैलेस रोड निवासी विपिन मलिक के खाते से एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बन उसके क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विपिन मलिक ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को उसके मोबाइल पर एक फोन आया और उससे क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताया। विपिन ने उसे अपने क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी दी। उसके बाद उसके बैंक खाते से दो बार 10-10 हजार और दो बार 5-5 हजार रुपये कर कुल 30 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने विपिन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें