फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पैसे निकलवाने में मदद का झांसा देकर बदला डेबिट कार्ड, खाते से निकाले 60 हजार

Sat, 21 Oct 2023 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

एटीएम में पहले से मौजूद शातिर ठग ने वारदात को अंजाम दिया। शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में शहजादपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने की मदद का झांसा देकर शातिर ठग ने कार्ड बदल दिया। जैसे ही घर पहुंचे तो खाते से एक के बाद एक 60 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पीड़ित हसनपुर गांव निवासी मोहित पिता संग बैंक में गया तो पता चला कि कार्ड ही दूसरा है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हसनपुर गांव निवासी मोहित ने बताया कि उसके पिता राज पाल का भारतीय स्टेट बैंक नारायणगढ़ में बचत खाता खुला हुआ है। 19 अक्तूबर को शहजादपुर में एसबीआई के एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गया था। कार्ड डालने के बाद तकनीकी खराबी के कारण पैसे नहीं निकले।

इसका फायदा उठाकर पास में खड़े एक शातिर ठग ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। कहने लगा कि आपके पैसे निकाल देता हूं। उसने अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके अपना कार्ड दे दिया। आरोपी ने भी पैसे निकालने का बहाना किया और वापस कार्ड थमा दिया।
विज्ञापन


बोला कि कार्ड में ही कोई दिक्कत आ रही है। इस बीच शातिर ने दूसरा कार्ड थमा दिया और वो भी भारतीय स्टेट बैंक का ही था। जैसे ही वह घर पहुंचा तो शाम के समय पिता के मोबाइल पर खाते से 60 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। अगले ही दिन वह बैंक में पहुंचे तो पता चला कि कार्ड ही बदला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें