फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों से निपटने में जनता करे पुलिस का सहयोग : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधों से निपटने में जनता करे पुलिस का सहयोग : एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
एसपी अंबाला ने जनता का आह्वान किया है कि वह अपराधों से निपटने में पुलिस का सहयोग करे। एसपी शुक्रवार देर शाम गांव घेल और उगाड़ार में जनता से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान थाना सदर अंबाला क्षेत्र में आने वाले 53 गांवों के संरपचों, पंचायत सदस्यों और प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि पुलिस आंकड़ों से यह भी बात सामने आई है कि आजकल ठग ठगी के नायाब तरीके अपना रहे हैं। इसलिए लोगों को संभलकर रहना चाहिए। उनकी लापरवाही ठगी का कारण बनती है। यदि कोई पॉलिसी से संबंधित या आपका कोई बैंक खाते का नंबर मांगने के लिए फोन करे, तो उसे कभी भी जानकारी न दें। यदि कोई व्यक्ति फोन पर बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराने के लिए कहता है तो इससे भी बचें और इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे नशे के आदी बन रहे हैं। उन्हें इससे बचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नागरिकों के सहयोग के बिना पुलिस अकेले कोई कार्य नहीं कर सकती। इस कार्य में पुलिस को पूर्ण सहयोग दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें