कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। दोसड़का-बराड़ा मार्ग पर एनआरआई रेंस्टोंरेट के सामने कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। उसे एमएम मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र बराड़ा के बंसल पैलेस में शादी समरोह में शिरकत कर वापस घर जा रहा था। जब वह एनआरआई रेस्टोंरेट के पास पहुंच तो इसी दौरान एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने घायल धर्मेंद्र को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल करवाया।