फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी आफिस के रिकार्ड से फाइल गुम, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ऑफिस के रिकार्ड से फाइल गुम, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी ऑफिस के रिकार्ड रूम से एक फाइल गुम हो गई। अदालत में चल रहे एक मामले की सुनवाई के दौरान फाइल कई बार डीसी कार्यालय से मांगी गई, मगर फाइल नहीं मिलने पर अब सीटीएम द्वारा इस मामले की शिकायत एसपी से की गई जिसके बाद सिटी थाने में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

कोर्ट में एक केस राजेश बनाम कृष्ण लाल विचाराधीन है। इसी मामले की पहले भी कोर्ट में सुनवाई हुई थी और पूर्व में भी यह फाइल तलब की गई थी जोकि वर्ष 1969 की बताई जाती है। अब कोर्ट ने तथ्यों को प्रस्तुत करने के लिए डीसी कार्यालय को यह फाइल पेश करने के आदेश दिए थे, इस फाइल को पेश करने के लिए डीसी कार्यालय द्वारा अदालत से कई बार समय भी मांगा गया। डीसी कार्यालय के जीडी रजिस्टर में फाइल नंबर तो अंकित है, मगर फाइल गायब है। साफ है कि इस मामले में कहीं न कहीं कोई गड़बड़ी है और इसी वजह से अब सीटीएम सुशाील कुमार द्वारा इस मामले में केस दर्ज करने की स्तुति पुलिस से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें