फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों के बीच झगड़ा छुड़वाने गई मां ने बड़ी बेटी को मारा थप्पड़, गुस्से में लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आपस में लड़ रही दो बहनों का झगड़ा छुड़वाने के लिए मां ने बड़ी बेटी को थप्पड़ मार दिया। गुस्से में बेटी बाथरूम में गई और एक बड़ी कील पर चुन्नी से फंदा बांधकर उस पर झूल गई। कुछ देेर बाद छोटी बहन ने देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला शहर के घास मंडी एरिया में 12 साल की आंचल अपनी छोटी बहन के साथ घर में खेल रही थी। इसी बीच दोनों में झगड़ा हो गया। मां संगीता ने झगड़ा छुड़ाने के लिए आंचल को थप्पड़ मार दिया और अपने काम पर चली गई। कुछ देर बाद संगीता की छोटी बहन जब बाथरूम में गई तो आंचल का शव बाथरूम में लटका हुआ था। यह देख छोटी बहन ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आए और आंचल के शव को नीचे उतारकर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि अंबाला शहर के घास मंडी एरिया में रहने वाली संगीता और उसके पति मजदूरी करते हैं। संगीता के तीन बच्चे हैं, इनमें दो बेटियां हैं। दोनों सोमवार को आपस में लड़ने लगीं। गुस्से में संगीता ने थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि इसी से गुस्से में आई आंचल ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें