फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाये गहने व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। बुधवार देर रात चोरों ने शहर के साथ लगते गांव हुसैनी में चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम टीम व फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाए।
हुसैनी वासी सुखविंद्र के मुताबिक बुधवार को वह खाना खाकर सो गए थे कि उसकी आंख रात को अढ़ाई बजे के आस-पास खुली। उसने पाया कि उनके मकान के भीतर स्थित एक कमरे में एक अनजान व्यक्ति मौजूद है। शोर मचाने पर वह व्यक्ति भाग गया। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब थे। सुखविंद्र ने बताया कि चोर उसके घर से बच्चों के चांदी के कंगन व कड़ियां जिनका वजन लगभग पांच सौ ग्राम था तथा अढ़ाई तौले सोने के जेवर व नकदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सलीम ने बताया कि चोर उसके घर से लगभग पैंतीस तोले सोने के जेवर, सवा किलो चांदी के जेवर व 33 हजार रुपए ले उड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेने के बाद एक्सपर्ट के माध्यम से साक्ष्य जुटाए। हुडा पुलिस चौकी इंचार्ज रामबिलास ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें