फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के पति से मारपीट, जेसीबी का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बराड़ा। कस्बा के वार्ड नंबर 6 में बरसात का रुका पानी निकालने के लिए पहुंचे सफाई कर्मियों व पार्षद पति से कुछ व्यक्तियों ने न केवल मारपीट की बल्कि जेसीबी के शीशे तोड़ डाले। सूचना चेयरपर्सन को दी गई। बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को थाने में ले आई। घटना बुधवार देर रात की है। नगरपालिका चेयरपर्सन रमा खेत्रपाल के पति अनमोल खेत्रपाल ने बराड़ा थाने में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 6 में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी व्यवस्था अवरुद्ध चल रही थी। इससे बदबू भरा वातावरण हो रहा था। बुधवार देर रात को पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए सफाई कर्मियों द्वारा जेसीबी से खुदाई कर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था। वार्ड 6 के पार्षद पति संदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक व्यक्ति सफाई कर्मचारियों के साथ बहस करने लगा। जब उसे ऐसा करने से रोका तो वह दबंगई पर उतर आया और सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट सहित पार्षद पति के साथ मारपीट की और जेसीबी के शीशे तोड़ डाले। आरोपी ने जाते-जाते एक स्कूटी भी तोड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें