फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड टिप्पर ने बाइक को चपेट में लिया, दो युवक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़(अंबाला)। क्षेत्र में खनन से भरे ओवरलोड वाहन सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। किसी प्रकार का प्रशासन या पुलिस का शिकंजा इन पर नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-72 नारायणगढ़-कालाआंब मार्ग पर लोटों चुंगी नाके पर तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालाआंब निवासी राजेंद्र (18) और मनीष (17) सब्जी बेचने का काम करते हैं। सोमवार की सुबह नारायणगढ़ सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर वापस कालाआंब जा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोटों चौक के निकट एक टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मौका पर पहुंच टिप्पर को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें