फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक युवक से एक युवती की दोस्ती हो गई। युवक ने शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बात युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक टालमटोल करने लगा। अब युवती ने महिला थाना पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी नितिन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि दोस्ती होने के बाद नितिन ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह शादी के लिए टालमटोल करने लगा तो उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई और उन्होंने नितिन के परिवार वालों से दोनों की शादी की बात चलाई। युवती के परिजनों ने आरोप लगाए कि लड़के वालों ने उन्हें नीची जाति की बात कहते हुए बेटे का विवाह करने से मना कर दिया। पुलिस ने नितिन के खिलाफ 376 का मामला दर्ज आरोपी नितिन के तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें