फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी ठीक करने बहाने आए युवक ने बुजुर्ग महिला से किया लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। राम नगर में बुधवार दोपहर एसी ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो युवकों ने बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर लूट का प्रयास किया। आरोपी ने महिला के सिर पर बेलन मारा गया। वहीं महिला ने हिम्मत दिखाते हुए युवक से हाथापाई की और शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आई। यह देख युवक मौके से भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। महिला को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

61 वर्षीय शीतला बाला घर में दोपहर के समय अकेली थी। उनके घर का एसी दो दिन पहले ही रिपेयर करके कर्मियों ने घर में लगाया था। बुधवार दोपहर को दो युवक आए। उन्होंने बताया कि उनका प्लास एसी में रह गया है और प्लास निकालने के लिए एसी खोलना पड़ेगा। शीतला ने उन्हें एसी खोलने की इजाजत दे दी। इसी बीच घर में महिला को अकेली पाकर एक युवक ने महिला के सिर पर बेलन मार दिया। मगर महिला इससे बेहोश नहीं हुई और वह युवक से झगड़ते हुए घर से बाहर निकल आई। इसी बीच उन्होंने शोर मचाया तो दोनों युवक भाग गए। बताया जा रहा है कि दोनों लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। पड़ोसियों ने महिला को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें