फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावेजों पर लाखों का लोन, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला।
जाली दस्तावेजों पर एक निजी बैंक से लोन लेने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। मुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक राजीव ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी जितेंद्र कुमार, गुरमिंदर सिंह व दो आरोपित महिलाओं ने मिलकर शिवालिक कांप्लैक्स मुलाना में घर बनाने के लिए एचडीएफसी बैंक में जाली दस्तावेज प्रस्तुत करके 20 लाख रुपये का लोन लेने की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में थाना बलदेव नगर में शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी गांव कांवला जिला अंबाला ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अनीश कुमार निवासी इंद्रा कालोनी अंबाला ने प्लाट की खरीद-फरोख्त के मामले में उसके साथ एक बड़ी रकम की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें