चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद
अंबाला सिटी। चोरी के मामले में वीरवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जियां वाली गली निवासी आरोपी देवेंद्र उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राम नगर निवासी अनिल कुमार ने 12 मार्च को सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी चिंटू ने 11 मार्च को राम नगर से उसकी एक्टिवा चोरी कर ली है। शिकायत देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुुए गुरुवार को आरोपी चिंटू को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।