फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का फर्जी मालिक बताकर करवाने पहुंचे रजिस्ट्री, महिला समेत चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन का फर्जी मालिक बताकर करवाने पहुंचे रजिस्ट्री, महिला समेत चार काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। फर्जी व्यक्ति को जमीन का मालिक बताकर रजिस्ट्री करवाने तहसील कार्यालय पहुंचे आरोपियों को कार्यालय में ही पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस में की गई शिकायत के आधार पर लगाए गए ट्रैप में गिरोह के चार सदस्य काबू कर लिए गए जिनमें एक महिला भी है। वहीं तीन आरोपी फरार हैं।
रतन लाल पुत्र घसीटा राम निवासी गांव रतनगढ़ (अंबाला) ने थाना नारायणगढ़ में शिकायत देकर बताया कि उसने व उसके भाइयों ने वर्ष 1995 में गांव कुराली थाना नारायणगढ़ में 12 एकड़ जमीन खरीदी थी। इसका इंतकात उसके व उसके भाइयों के नाम हो गया था। अब यह जमीन उन्होंने तहसील नारायणगढ़ में आपस में तकसीम करवा ली थी। इसमें से 6 एकड़ जमीन उसके नाम है। गत 24 अगस्त को उसे पता चला कि नरेश कुमार व उमेद सिंह निवासी गांव बधौली उसकी जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए बरगत राम वासी बनूड़ जिला मोहाली पंजाब को नकली विक्रेता रतनलाल बनाकर तथा उसके नाम से नकली आधार कार्ड बनाकर जमीन की रजिस्ट्री संतोष कुमारी वासी मौली जांगरा चंडीगढ़ के नाम करवा रहे हैं, जिन्होंने 23 अगस्त को स्टांप ड्यूटी जमा करवाकर उसकी तीस कनाल 16 मरले भूमि की जाली रजिस्ट्री अर्जन नवीस नारायणगढ़ के पास लिखवा ली है। इसकी फोटो प्रति उसे मिल गई थी, जबकि फर्जी रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील नारायणगढ़ में बुधवार का समय लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उसकी जमीन की फर्जी खरीद-फरोख्त करने के लिए उमेद सिंह, प्रीतम सिंह, बरगत राम व संतोष कुमारी के अलावा बलबीर सिंह नंबरदार कुराली, अशोक कुमार नंबरदार मौजा लाहा तहसील नारायणगढ़ में आए थे। पुलिस ने उसकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाते हुए तहसील नारायणगढ़ से उमेद, प्रीतम, बरगत व संतोष को पकड़ लिया जबकि बलबीर, अशोक व नरेश फरार हो गए। थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि रतनलाल की शिकायत पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी में मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें