फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर नगदी निकाली
विज्ञापन

नानौता। क्षेत्र में एक युवक का धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से छह हजार की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पिछले कुछ समय से नगर में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव कुआंखेड़ा निवासी महिला सरोज देवी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त की सुबह उसने अपने पुत्र अनिकेत को दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर रकम निकालने के लिए भेजा। वहां पहले से ही एक युवक खड़ा था। उसने जब रकम निकालने के लिए कार्ड लगाया तो पैसे नहीं निकले। इसी बात का फायदा उठाकर उस युवक ने मदद के बहाने धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से चार हजार रुपये नानौता और दो हजार रुपये की रकम थानाभवन क्षेत्र से निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें