फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस में महिला को छह माह कैद व 3.20 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में महिला को छह माह कैद, 3.20 लाख अदा करने के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। चेक बाउंस मामले में न्यायाधीश अनीता रानी की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए एक महिला को छह माह की कैद और 3 लाख 20 हजार रुपये अदा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायकर्ता के वकील ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पूजा पत्नी प्रिंस निवासी गांव बिंजलपुर बराड़ा ने गांव के ही रहने वाले संत प्रकाश शर्मा से 3 लाख रुपये उधार के तौर पर लिए थे। उसने बदले में एक सिक्योरिटी चेक दिया था। जब पूजा रानी ने रुपये देने से मना किया तो संत प्रकाश शर्मा ने यह चेक बैंक में लगा दिया था, जोकि बाउंस हो गया था। इसके बाद शिकायकर्ता ने अदालत में पूजा रानी के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दायर किया था। इस मामले में अदालत ने पूजा को 6 माह कैद और 3 लाख 20 हजार रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें