फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व हत्या के प्रयास मामले ने सातवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर में दर्ज लूट और हत्या के प्रयास के एक मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा की टीम ने सातवां आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी मुलाना का रहने वाला योगेश है। जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में संलिप्त छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार महिंद्र सिंह निवासी सरस्वती नगर अंबाला शहर ने 17 दिसंबर को थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसी दिन शाम को आरोपी अंकित और अन्य 10 से 15 लोगों ने मिलकर गांव सिंघावाला धर्म कांटा के पास उस पर डंडों, लोहे की रॉड से हमला कर हत्या का प्रयास करते हुए एक बड़ी रकम लूट कर ले गए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए छापामारी की और आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच जिला अपराध शाखा के पुलिस दल को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें